पूर्णिया, जनवरी 20 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया में आयोजित विभागीय खेल सांस्कृतिक एवं साहित्यिक महोत्सव उमंग 2026 (संभाग स्तरीय) का समापन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन में पूर्णिया प्रमंडल के विभिन्न राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों राजकीय पॉलिटेक्निक, अररिया, राजकीय पॉलिटेक्निक, किशनगंज, राजकीय पॉलिटेक्निक, कटिहार एवं राजकीय पॉलिटेक्निक, पूर्णिया के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल भावना, अनुशासन एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि उमंग 2026 खेल महोत्सव का उ‌द्घाटन जिलाधिकारी अंशुल कुमार एवं पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। उ‌द्घाटन अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन क...