श्रावस्ती, जनवरी 13 -- जमुनहा। जमुनहा के वीरगंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर का श्रावस्ती संभाग के संभाग निरीक्षक कैलाश चंद्र वर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय प्रमुख गिलौला शिव कुमार तथा प्रधानाचार्य साबित राम मौर्या के साथ विद्यालय की शैक्षिक, भौतिक व सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य काशीराम व आचार्य सौम्या से विद्यालय के सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा की। चर्चा के दौरान विद्यालय की वर्तमान स्थिति, शैक्षिक गुणवत्ता, छात्र संख्या, अनुशासन, संस्कार आधारित शिक्षा तथा भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। संभाग निरीक्षक ने विद्यालय विकास के लिए जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए आचार्यों को निरंतर परिश्रम व समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...