बिजनौर, जनवरी 31 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शुक्रवार को संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने प्रदूषण जांच केन्द्रों की सघन जांच की। साथ ही वाहन चालकों और आम जनमानस को निर्धारित प्रदूषण मानकों की जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन गौरी शंकर ठाकुर एवं यात्रीकर अधिकारी मुन्ना लाल द्वारा जनपद के विभिन्न प्रदूषण जांच केंद्रों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान मित्तल पेट्रोल पंप स्थित प्रदूषण जांच केंद्र, मामचंद फिलिंग स्टेशन स्थित प्रदूषण जांच केंद्र, शक्ति फिलिंग स्टेशन स्थित प्रदूषण जांच केंद्र तथा कान्हा मोबाइल प्रदूषण जांच केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रदूषण जांच से संबंधित उपकरणों की कार्यशीलता की गहन जांच की गई। इसके अतिरिक्त दोनों अधिकारियों ने जनपद के विभिन्न मार्...