सोनभद्र, जनवरी 12 -- सोनभद्र। जिले की सभी निकायों में संभव दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 26 शिकायतें आई, जिनका मौके पर निस्तारण किया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कुल 03 शिकायतें सुनी। सभी का मौके पर निस्तारण किया। इसमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश इत्यादि से संबंधित सभी शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इसके साथ ही नगर पंचायत घोरावल में 02, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 02, नगर पंचायत चोपन में 04, नगर पंचायत ओबर में 04, नगर पंचायत रेनुकूट में 04, नगर पंचायत पिपरी में 02, नगर पंचायत दुद्धी में 02, नगर पंचायत डाला बजार में 01, नगर पंचायत अनपरा में 02 मामले आए। सभी का मौके पर निस्तारण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...