मथुरा, अगस्त 12 -- नगर निगम मथुरा-वृंदावन में आयोजित संभव दिवस में मंगलवार को कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुई है जिनमें से 02 का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया। नगर आयुक्त ने सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायत का संज्ञान लेकर सम्बन्धित अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। मंगलवार को भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त जग प्रवेश, वृंदावन जोनल कार्यालय में अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक तथा जनरल गंज स्थित नगर निगम कार्यालय में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार द्वारा जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में सिटी जोन में कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से स्वास्थ्य विभाग व जलकल की 1-1 तथा स्ट्रीट लाइट से संबंधित 3 व निर्माण विभाग से संबंधित दो शिकायतें दर्ज की गयीं। सफाई व लाइट से संबंधित एक-एक शिकायत का त्वरित निस्तारण किया गया। भूतेश्वर जोन में अतिक्रमण से सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.