वाराणसी, दिसम्बर 17 -- वाराणसी। नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार संभव जनसुनवाई में 116 शिकायतें दर्ज की गईं। जो तीन साल के दौरान एक दिन में आने वाली सर्वाधिक शिकायतें हैं। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं को बुनियादी सुविधाओं और नामांतरण, टैक्स संबंधित शिकायतों के समाधान का भरोसा दिया। लोगों ने मुख्य रूप से पेयजल आपूर्ति, सीवर ओवरफ्लो एवं जलनिकासी, अतिक्रमण, सड़क एवं गली निर्माण, स्ट्रीट लाइट की शिकायतें रखीं। नगर आयुक्त ने जोनल अधिकारियों को इन शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...