संभल, मई 17 -- पिछले वर्ष संभल में हुई हिंसा में कोर्ट ने 50 आरोपियों पर आरोप तय कर दिए हैं। हालांकि इनके अधिवक्ताओं ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप खत्म करने की मांग की, लेकिन कोर्ट ने उनके प्रार्थना पत्रों को निरस्त कर दिया। आरोप तय होने के बाद गवाहों की गवाही होगी। पिछले वर्ष संभल की शाही मस्जिद के दूसरे सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान फायरिंग व पथराव किया गया था। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। काफी संख्या में अधिकारी व पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने 37 लोगों को नामजद करते हुए 3750 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें से अब तक करीब 85 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसके बाद आरोपियों ने जमानत के लिए अर्जी दी। जिसमें 148 की जमानत अर्जी खारिज की जा चुकी है। अब कोर्ट ने थाना संभल के अपराध...