संभल, दिसम्बर 20 -- संभल हिंसा मामले के आरोपी और शाही जामा मस्जिद के नायब सदर लड्डन खां का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा कर रहे थे, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वे नमाज के दौरान गिर पड़े। मस्जिद में मौजूद नमाजियों ने तत्काल उन्हें चंदौसी रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1:05 बजे कोतवाली संभल क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित शाही जामा मस्जिद की है। मस्जिद में जुमे की नमाज लगभग 1:40 बजे अदा की गई थी। मृतक लड्डन खां (72) पुत्र दूल्हा खां, मोहल्ला कोट गर्वी के निवासी थे और शाही जामा मस्जिद के नायब सदर के पद पर थे। लड्डन खां आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद काशिफ खान के चाचा भी थे। उनके परिवार में...