संभल, मई 31 -- संभल की शाही मस्जिद के दूसरे सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में पथराव व फायरिंग की गई थी । आरोप है कि जिसमें मुल्ला अफरोज ने दो युवकों की हत्या कर दी। मुल्ला अफरोज शारिक साटा गैंग का सक्रिय सदस्य है। पुलिस हिंसा के वाद मुल्ला अफरोज, गुलाम व वारिस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब इन पर आरोप तय होने हैं। 19 मई को आरोप तय होने थे, लेकिन जेल से न्यायालय में पेश नहीं हो सके थे। तब आरोप तय करने के लिए 31मई की तारीख दी थी । शनिवार को की सुवह 11. 45 बजे मुल्ला अफरोज, गुलाम, वारिस जेल से कोर्ट में कड़ी सुरक्षा में पेश हुए। शाम तक इन पर आरोप तय होंगे। इस दौरान न्यायालय परिसर में गहमा-गहमी का माहोल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.