संभल, दिसम्बर 3 -- संभल। मंगलवार शाम संभल-हसनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार अर्टिका कार ने पीछे से स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। घायलों की पहचान चमन सराय निवासी अफजल (21) पुत्र अकबर व चौधरी सराय निवासी याहिया (22) पुत्र मुजाहिद हुसैन के रूप में हुई है। दोनों युवक फतेहुल्लाह सराय के बीच स्थित एक फार्मेसी की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अर्टिका कार ने इतनी तेज रफ्तार में टक्कर मारी कि स्कूटी सड़क किनारे दूर जा गिरी और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक कुछ दूरी पर रुककर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत घायलों को सहायता दी और डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस की पीआरबी टीम ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अफजल की हालत फ...