मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- शाहपुर(मुजफ्फरनगर)। संभल में तैनात सीओ अनुज चौधरी के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के विरोध में ग्रामीण थाने पहुंचे। उन्होंने थाने का घेराव कर पोस्ट डालने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी आबाद ने मंगलवार दोपहर सीओ अनुज चौधरी के होली तथा जुमे की नमाज को लेकर दिए बयान पर अपनी टिपण्णी करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने पोस्ट का जमकर विरोध करते हुए थाने पहुंच गए और हंगामा कर थाने का घेराव किया। पुलिस ने देर शाम पोस्ट वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.