बहराइच, मार्च 18 -- संभल में सैयद सालार मसूद गाजी के नेजा (तीर) मेला की भले ही अनुमति नहीं मिली है और इस पर रोक लग गई है लेकिन बहराइच में स्थित उनके दरगाह पर शादी की तैयारी चल रही है। 15 अप्रैल से निमंत्रण पत्र पूरी दुनिया में फैले गाजी को मानने वालों को भेजने का प्लान बन रहा है। 15 मई से कार्यक्रम की शुरुआत होगी जो 15 जून तक चलेंगे। मुख्य कार्यक्रम 18 मई को होगा, जब बारात उठेगी। संभल में मंगलवार को मेले के लिए झंडा गाड़ने की तैयारी थी। इसे प्रशासन ने यह कहते हुए रोक दिया कि एक लुटेरे के नाम पर मेले का आयोजन नहीं होगा। जिस जगह पर झंडा गाड़ा जाना था, उस गड्ढे को भी प्रशासन ने मंगलवार को सीमेंट डालकर बंद करा दिया। बहराइच में स्थित मसूद गाजी की दरगाह पर ज्येष्ठ मास में मेला लगता है। महीने के पहले गुरुवार से कार्यक्रम शुरू होते हैं। वक्फ बोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.