संभल, जनवरी 10 -- जिले में सरकारी भूमि पर बड़े स्तर पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। राजस्व विभाग की पैमाइश में कब्रिस्तान, खाद के गड्ढे और वृक्षारोपण के लिए आरक्षित भूमि पर एक मस्जिद, 11 मकान और करीब 1000 वर्ग मीटर क्षेत्र में खेती किए जाने का खुलासा हुआ है। इस कार्रवाई के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मामला संभल जनपद के थाना नखासा क्षेत्र के कसेरुआ गांव का है। हल्का लेखपाल खाबर हुसैन अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और अभिलेखों व नक्शे के आधार पर सरकारी भूमि की पहचान कर पैमाइश शुरू की। जुमे की नमाज के चलते गांव में लोगों की मौजूदगी अधिक थी। प्रशासन की पैमाइश की कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। हालांकि किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ, लेकिन लोग आपस में मामले को लेकर चर्चा करते नजर आए। पैमाइश के दौरान गाटा संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.