संभल, जनवरी 10 -- हिन्दू जागृति मंच की ओर से प्रसिद्ध व्यंग्यकार एवं कवि अतुल कुमार शर्मा को उनके साहित्यिक योगदान और समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। शुक्रवार देर शाम दुर्गा कॉलोनी स्थित एक निजी सभागार में आयोजित समारोह में उन्हें चाँदी का मुकुट पहनाया गया तथा श्रीमद्भगवद्गीता, शील्ड और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। हिन्दू जागृति मंच के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल ने अतुल कुमार शर्मा को हिन्दी साहित्य जगत का सिद्धहस्त कवि और व्यंग्यकार बताया। उन्होंने कहा कि शर्मा ने अपनी साहित्यिक प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर संभल का नाम रोशन किया है। समाज की विसंगतियों पर व्यंग्य के माध्यम से सकारात्मक संदेश देने की उनकी शैली की सराहना की गई। महिला मंच की जिलाध्यक्ष मीनू रस्तोगी ने कहा कि अतुल कुमार शर्मा की रचनाएं समाज में जा...