संभल, जुलाई 10 -- पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में बुधवार को वृहद पौधरोपण अभियान के अंतर्गत 27 लाख पौधे रोपे गए। यह आंकड़ा बीते वर्षों की तुलना में बड़ा है। वर्ष 2022-23 में 25,01,585 और 2023-24 में 25,62,784 पौधे रोपे गए थे, वहीं इस बार इस अभियान ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पौधरोपण अभियान में जिले के वन विभाग, कृषि, शिक्षा, ग्रामीण विकास, राजस्व, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों ने सामूहिक भागीदारी निभाई। सभी का उद्देश्य एक ही था,संभल को हरा-भरा बनाना। भारत वन रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 से 2023 तक संभल के वन क्षेत्र में 2.79 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है, जो कि एक सकारात्मक संकेत है। लेकिन हर वर्ष लाखों पौधे रोपे जाने के बाद भी स्थायी हरियाली उतनी तेज़ी से नहीं बढ़ पा रही है, जितनी अपेक्षित ...