संभल, फरवरी 23 -- रमजान के चौथे रोजे पर रविवार को शहर में इबादत और रोजा रखने का माहौल देखने को मिला। रोजेदारों ने पूरे दिन रोजा रखकर अल्लाह की इबादत की और शाम को मस्जिदों व दरगाहों में सामूहिक इफ्तार किया। दिनभर रोजेदारों ने पांचों वक्त की नमाज अदा की। शाम को इफ्तार के बाद मस्जिदों में तरावीह की नमाज पढ़ी गई और कुरआन-ए-पाक की तिलावत का सिलसिला जारी रहा। शहर के विभिन्न इलाकों में मस्जिदों में नमाजियों की अच्छी मौजूदगी रही और रमजान की रौनक साफ नजर आई। रमजान के चलते शहर के बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। इफ्तार और सहरी के लिए जरूरी सामान की खरीदारी में लोग सुबह से ही जुटे रहे। फल, खजूर, जूस, मिठाइयां और अन्य रोजा संबंधी सामग्री की दुकानों पर भीड़ रही। घरों में महिलाएं इबादत के साथ-साथ किचन और खरीदारी की जिम्मेदारियां निभा रही हैं। शाम के स...