नई दिल्ली, मार्च 11 -- यूपी के संभल (कल्कि नगरी) में रंग एकादशी का पर्व सोमवार को उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। पूरा शहर रंग-गुलाल में सराबोर नजर आया। मुख्य बाजारों से लेकर मोहल्लों तक, हर जगह होली के गीतों की गूंज और रंगों की छटा बिखरी रही। शहर में कई स्थानों पर लोगों ने होली के गीतों पर रंग-गुलाल उड़ाया। मुख्य बाजार में जमकर रंग खेला गया। वहीं कलाकारों ने डीजे बजाकर गीतों पर नृत्य किया। एकादशी पर निकाली गए जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स रहा तैनात। रंग एकादशी जुलूस की शुरुआत एएसपी श्रीश्चन्द्र, एसडीएम वंदना मिश्रा और सीओ अनुज चौधरी ने समिति के पदाधिकारियों के साथ खाटू श्याम जी की झांकी के सामने पूजा-अर्चना करके की। बता दें कि संभल सीओ अनुज चौधरी का बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। होली और जुमे को लेकर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.