संभल, जनवरी 10 -- शनिवार सुबह ही धूप खिलने से लोगों को ठंड और गलन से राहत मिली। बीते दिनों की तुलना में तापमान में सुधार देखने को मिला, जिससे जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होता नजर आया। सुबह के समय हल्की ठंड जरूर महसूस की गई, लेकिन जैसे ही धूप निकली, लोगों ने राहत महसूस की। मौसम में सुधार का असर बाजारों पर भी दिखाई दिया। ठंड के कारण घरों में रहने वाले लोग खरीदारी के लिए बाहर निकले, जिससे बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। दुकानदारों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह साफ रहा तो आने वाले दिनों में व्यापार में और तेजी आएगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि लगातार धूप निकलने से ठंड का असर और कम होगा। मौसम साफ रहने से दैनिक कार्यों को निपटाने में भी सुविधा हो रही है। चंदौसी जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों...