संभल, अक्टूबर 1 -- श्री नवदुर्गा महोत्सव समिति द्वारा मंगलवार को मां भगवती की 50वीं भव्य शोभायात्रा का आयोजन ऐतिहासिक स्वरूप में किया गया। इस बार यह आयोजन स्वर्ण जयंती महोत्सव के रूप में मनाया गया, जिसमें धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक झलक और भक्तिमय वातावरण ने मिलकर एक अलौकिक दृश्य प्रस्तुत किया। शहर में जगह जगह लोगों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन द्वारा शोभायात्रा में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। श्री नव दुर्गा महोत्सव समिति द्वारा आयोजित मां भगवती की 50 वी भव्य शोभायात्रा मंगलवार शाम को संभल के आर्य समाज रोड स्थित अपने निर्धारित स्थान से शाम 7.30 बजे शुरू हुई। जहां एएसपी कुलदीप सिंह, एसडीएम विकास चंद्र, सीओ आलोक भाटी, समिति अध्यक्ष राजेश सिंघल, महामंत्री विवेक गोयल, उपाध्यक्ष सत्यप्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.