संभल, जनवरी 15 -- जनपद संभल में बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के चलते ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरुवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 182 दर्ज किया गया। खराब मौसम के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए। भोर करीब 4 बजे न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सुबह 8 बजे बढ़कर 8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में कोहरा छंटने के बाद अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवाएं चलती रहीं। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण बच्चों में खांसी-जुकाम और बुजुर्गों में सांस संबंधी समस्याएं बढ़ने लगी हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निकाय क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.