संभल, फरवरी 24 -- संभल। जिले में अग्निशमन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। शासन ने संभल में नए अग्निशमन केंद्र भवन के निर्माण के लिए 13.89 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। यह भवन नवीन मंडी समिति में स्थित करीब पांच दशक पुराने अग्निशमन केंद्र की जगह बनेगा, जो वर्तमान में जर्जर अवस्था में है। लंबे समय से यहां सुविधाओं की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे अब दूर किया जाएगा। वर्तमान में अग्निशमन केंद्र की स्थिति काफी दयनीय है। दमकल कर्मियों के लिए रहने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, न ही दमकल गाड़ियों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध है। दमकल वाहनों को खुले में खड़ा करना पड़ता था। अग्निशमन केंद्र परिसर में थोड़ी बारिश होने पर जलभराव हो जाता है और पानी अग्निशमन केंद्र प्रभारी के आवास और कार्यालय में घुस जाता है। अग्नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.