संभल, फरवरी 14 -- जनपद में मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदल रहा है। सुबह और शाम के समय सर्द हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही हैं, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है। रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे ठंड बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के वक्त लोग अलाव तापते नजर आ रहे हैं। मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में जुकाम, खांसी, बुखार और गले में खराश के मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें और खानपान में लापरवाही न करें। बच्चों और बुजुर्गों को खास देखभाल की आवश्यकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.