संभल, जनवरी 11 -- प्रशासन ने दिल्ली रोड स्थित नखासा चौराहे पर पिछले डेढ़ साल से लग रहे साप्ताहिक बाजार को बंद कर दिया है। शनिवार को हुई इस कार्रवाई में लगभग 500 दुकानों को पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया। प्रशासन ने बताया कि यह बाजार बिना किसी वैध अनुमति के संचालित हो रहा था और इससे स्टेट हाईवे पर यातायात प्रभावित हो रहा था। यह कार्रवाई थाना नखासा क्षेत्र के हसनपुर मार्ग स्थित रुकूनुद्दीन सराय में की गई। नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम शनिवार दोपहर 3 बजे मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर संजीव बालियान भी इस दौरान मौजूद रहे। लगभग डेढ़ घंटे की जांच और निरीक्षण के बाद बाजार को बंद कर दिया गया। यह बाजार करीब 10 बीघा भूमि पर चल रहा था। यहाँ अग्निशमन व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा था। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.