संभल, दिसम्बर 31 -- नखासा थाना क्षेत्र में नौकरी का झांसा देकर पांच लोगों ने पीड़ित से 4.78 लाख रुपये ऐंठ लिए। नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ित ने आरोपियों से रुपये मांगे, लेकिन आरोपियों ने पीड़ित को धमकाया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाक्षेत्र में शहर के मोहल्ला खग्गू सराय निवासी मोहम्मद नवी को वर्ष 2016 में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दीपा सराय निवासी शाहिद व उसके साथियों ने 4.78 लाख रुपये ऐंठ लिए। मोहम्मद नवी को नौकरी नहीं मिली, तो उसने रुपये मांगे। आरोपियों ने पीड़ित को धमकाया, तो पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने एसपी से भी शिकायत की। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि दीपा स...