संभल, मार्च 25 -- संभल। नारी उत्थान समिति का स्थापना दिवस सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में एसडीएम वंदना मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया, जबकि महिलाओं और बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। थाना हयातनगर क्षेत्र के जेपी गेस्ट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में समिति की महिलाएं एकत्रित हुईं। समिति की अध्यक्ष सीमा आर्य, विशिष्ट अतिथि मिताली गुप्ता, मीनू रस्तोगी, रेखा वार्ष्णेय सहित अन्य गणमान्य महिलाओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छोटे बच्चों ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। समिति की अध्यक्ष सीमा आर्य ने मुख्य अतिथि एसडीएम वंदना मिश्रा को सम्मानित किया। समिति की सदस्यों ने फिल्मी गानों पर नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छोटे बच्चों ने भी अपनी मनमोहक प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.