संभल, जनवरी 5 -- जनपद में सोमवार की सुबह सूर्य देव के दर्शन होते ही लोगों ने राहत की उम्मीद की, लेकिन ठंड और गलन ने उन्हें चैन नहीं लेने दिया। कई दिनों बाद धूप निकलने से मौसम में हल्की नरमी जरूर महसूस हुई, मगर ठंडी हवाओं और गलन की वजह से लोग ठिठुरते नजर आए। सुबह से ही लोग अलाव और गर्म कपड़ों के सहारे सर्दी से बचाव करते दिखाई दिए। धूप निकलते ही महिलाएं घरों की छतों और आंगनों में अपने रोजमर्रा के कामों में जुट गईं। खासकर पिछले कई दिनों से धूप न निकलने के कारण गीले पड़े कपड़ों को सुखाने के लिए लोगों ने धूप का भरपूर फायदा उठाया। बच्चों और बुजुर्गों ने भी धूप सेंकते हुए सर्दी से राहत पाने की कोशिश की। ग्रामीण इलाकों में खेतों की ओर जाने वाले किसान भी देर से निकले और धूप तेज होने का इंतजार करते रहे। हालांकि दोपहर तक धूप तेज हुई, लेकिन गलन बनी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.