संभल, फरवरी 15 -- बुर्का पहनकर क्षेमनाथ तीर्थ पहुंचीं तमन्ना मलिक ने रविवार को पति अमन त्यागी के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आईं तमन्ना मलिक भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मंदिर पहुंचीं, जहां 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ उन्होंने पूजन संपन्न किया। मंदिर के महंत बाबा बाल योगी दीनानाथ ने मंदिर में पूजन कराया। जलाभिषेक के दौरान भी तमन्ना बुर्का पहने रही। इस दौरान हर हर महादेव का जयकारा गूंजा। जलाभिषेक के बाद पुलिस सुरक्षा में ही घर पहुंचाया गया। जलाभिषेक करने के बाद तमन्ना ने कहा कि वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर आई है, और अब संभल के तीर्थों की परिक्रमा भी करेगी। उधर संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन पूरी सावधानी बरत रहा है। सुरक्षा घेरे में हुआ जलाभिषेक तमन्ना के मंदिर पहुंचने की सूचना पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.