संभल, दिसम्बर 25 -- जनपद में इस बार आलू की खेती बड़े पैमाने पर की गई है। करीब 25,000 हेक्टेयर भूमि में लहलहाती आलू की फसल अब मौसम की मार से जूझ रही है। लगातार गिरते तापमान और ठंड के असर से पौधों की पत्तियां सिकुड़ने लगी हैं, वहीं कई खेतों में झुलसा रोग ने भी दस्तक दे दी है। किसानों के अनुसार, सुबह के समय अधिक ओस और ठंडी हवाओं के कारण पौधों की बढ़वार रुक सी गई है। पत्तियों पर भूरे और काले धब्बे दिखने लगे हैं, जो झुलसा रोग के शुरुआती लक्षण माने जा रहे हैं। इससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है, क्योंकि यही समय फसल के विकास का बेहद अहम दौर होता है। हालात को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि समय पर रोग की पहचान और उचित प्रबंधन से नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है। विशेषज्ञों ने खेतों में जल निका...