संभल, जनवरी 13 -- कस्बा सिरसी के मोहल्ला शर्की कर्बला रोड स्थित खाद के गड्ढों और ग्राम समाज की भूमि पर बने अवैध मकानों पर सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। राजस्व विभाग द्वारा पूर्व में नोटिस चस्पा कर 12 जनवरी तक स्वयं निर्माण हटाने का समय दिया गया था। नोटिस के बाद कुछ मकान स्वामियों ने रविवार को अपने स्तर से ही अवैध निर्माण को गिराना शुरू कर दिया था। लेकिन सोमवार को जेसीबी की कार्रवाई ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी। नगर पंचायत सिरसी के मोहल्ला शर्की कर्बला रोड स्थित खाद के गड्ढों और ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। गाटा संख्या 1608 पर कुल आठ मकान बने हुए हैं। पैमाइश के दौरान सामने आया कि लगभग 1700 वर्गमीटर भूमि खाद के गड्ढे और ग्राम समाज के लिए आरक्षित है। जिसमें से 850 वर्गमीटर भूमि पर अवैध निर्माण किया गया था। इसी भूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.