संभल, जनवरी 28 -- संभल के सीनियर केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भारत सरकार के नए यूजीसी कानून के खिलाफ मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ने इस कानून को 'काला कानून' बताते हुए तत्काल रद्द करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टी बांधकर बाइक रैली निकाली और अपने विरोध का संदेश पूरे शहर में फैलाया। एसोसिएशन के सदस्य कानून को बच्चों के भविष्य के लिए 'घातक' बताते हुए चिंतित दिखे। एसडीएम रामानुज को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के जिला महामंत्री नगर अध्यक्ष नवनीत शर्मा ने कहा कि यदि बच्चों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते हैं या उन्हें कॉलेज से निष्कासित किया जाता है, तो उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। विशाल शर्मा ने कहा कि इस कानून से न केवल बच्चों के भविष्य को खतरा है, बल्कि समाज में गंभीर स्थिति उत्पन्न हो रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.