संवाददाता, फरवरी 16 -- संभल में कबाड़ी को हिरासत में लेकर रुपये ऐंठने के आरोप में रविवार को एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने एसओजी प्रभारी मोहित चौधरी और उनकी पूरी टीम को सस्पेंड कर दिया है। इनमें प्रभारी के अलावा टीम के छह अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सीओ की जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई। एसओजी टीम ने 2 फरवरी को मोहल्ला लाडम सराय से बिलारी (मुरादाबाद) के रहने वाले एक कबाड़ी को ई-कचरे के साथ पकड़ा था। आरोप है कि टीम ने उसे दो दिन तक हिरासत में रखा और 30 हजार रुपये लेकर छोड़ा। इसके बाद कबाड़ी से जब्त किया गया ई-कचरा वापस करने के नाम पर 40 हजार रुपये और मांगे। परेशान कबाड़ी ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी ने सीओ संभल आलोक भाटी को जांच सौंपी। रविवार को सीओ ने रिपोर्ट पेश की, जिसमें एसओजी टीम पर लगे आरोप सही पाए गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.