संभल, नवम्बर 13 -- शहर के कई मोहल्लों में एसआईआर फॉर्म न मिलने से लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। मोहल्ला कोटला सरायतरीन, दीपा सराय, मियां सराय, शेर खां सराय समेत अन्य इलाकों के लोगों ने शिकायत की है कि बीएलओ द्वारा फॉर्म नहीं बांटे जा रहे हैं। लोगों ने अधिकारियों से बार-बार शिकायत कर एसआईआर फॉर्म उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम रामानुज ने कहा कि जो बीएलओ अपने क्षेत्र में लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.