संभल, जनवरी 4 -- जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिले में निर्धारित 15.70 लाख गणना प्रपत्रों में से अब तक 79.68 प्रतिशत प्रपत्र जमा हो चुके हैं, जबकि करीब 20 प्रतिशत नाम विभिन्न श्रेणियों में कटने की स्थिति में पाए गए हैं। संभल और असमोली विधानसभा क्षेत्रों के 25 से अधिक बूथों पर अनुपस्थित मतदाताओं का प्रतिशत अपेक्षाकृत अधिक मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेंद्र पैसिया ने स्वयं संज्ञान लिया। डीएम के निर्देश पर बीएलओ द्वारा किए गए कार्य की पुलिस के माध्यम से क्रॉस चेकिंग कराई जा रही है। इसके तहत बीट कांस्टेबल घर-घर जाकर यह सत्यापित कर रहे हैं कि संबंधित मतदाता वास्तव में पते पर मौजूद हैं या नहीं। सत्यापन के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए हैं, ज...