संभल, जनवरी 9 -- संभल। जनपद में इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 190 दर्ज किया गया। घने कोहरे और बर्फीली हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मध्यरात्रि के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह 04 बजे से 08 बजे तक तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। दिन में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। जिला प्रशासन की ओर से 280 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, हालांकि ग्रामीण इलाकों में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। घने कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य हो गई है। करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं न...