संभल, फरवरी 17 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर में 9 फरवरी को अचानक गायब हुई ग्रामीण की आठ वर्षीय का सोमवार शाम गांव के पास तालाब में शव उतराता मिला। तालाब किनारे बेर खाने पहुंचे बच्चों ने शव उतराता देखकर शोर मचाया तो मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बच्ची का शव देख मां-बाप और अन्य परिजन बिलख उठे। मृतिका के मां-बाप ने हत्या कर शव तालाब में दबा देने का आरोप लगाया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव तालाब से बाहर निकलवाया। फोरेंसिक टीम, सीओ व एएसपी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी जीराज की आठ वर्षीय बेटी संगीता 9 फरवरी की शाम घर के पास बज रहे डीजे के पास खड़ी थी। वहां से अचानक गायब हो गई थी। थाना पुलिस व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.