संभल, फरवरी 10 -- अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैबों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को डीएम के आदेश पर नगर मजिस्ट्रेट ने हयातनगर और ऐंचैड़ा कंबोह थाना क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। जांच में दोनों स्थानों पर पैथोलॉजी लैब बिना वैध अभिलेखों के संचालित पाई गईं। दोनों लैबों को तत्काल सील कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार सोनी सबसे पहले संभल-बहजोई मार्ग स्थित ग्राम बबैना अड्डा, शराफत अली मार्केट में पहुंची। जहां एक दुकान में 'नेशनल हेल्थ केयर पैथोलॉजी लैब' संचालित मिलती है। हैरानी की बात यह रही कि दुकान के बाहर 'ईशा ऑटो सर्विस सेंटर' का बोर्ड लगा था। अंदर निरीक्षण करने पर पैथोलॉजी से जुड़े उपकरण, कंप्यूटर और लैटर पैड मिले, जिन पर डॉ. वाहिद अली (डीएमएलटी, बीपीटी) और डॉ. इशाक हुसैन (डीएलएलटी) के नाम अंकित थे। मौके पर वाहिद अली...