संभल, जनवरी 11 -- तहसील क्षेत्र के कस्बा सिरसी स्थित मोहल्ला शर्की कर्बला रोड पर ग्राम समाज की भूमि और खाद के गड्ढों पर अवैध रूप से बनाए गए मकानों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। शिकायत के बाद राजस्व विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी किए थे। नोटिस मिलने के बाद रविवार को लोगों ने स्वयं अपने मकान तोड़ने शुरु कर दिए। कस्बा सिरसी के मोहल्ला शर्की कर्बला रोड पर लोगों ने खाद के गड्ढों और ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से मकान बना लिए थे। जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गई थी। शिकायत की जांच के बाद नायब तहसीलदार बब्लू सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आठ अवैध मकान स्वामियों को नोटिस जारी किए। नोटिस में स्पष्ट किया गया कि 12 जनवरी तक स्वयं मकान नहीं हटाए गए तो प्रशासन द्वारा ध्वस्तीकरण किया जाएगा। प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.