अमरोहा, फरवरी 16 -- हसनपुर, संवाददाता। संभल मार्ग पर सैदनगली थाना क्षेत्र में रविवार शाम अलग-अलग हादसों में सिलाई कारीगर की मौत हो गई जबकि, तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। जानकारी के मुताबिक कस्बा उझारी के टीपू चौक निवासी अफजल पुत्र अली वारिस थाना सैदनगली क्षेत्र के भीकनपुर कोल्ड स्टोर के नजदीक जींस की फैक्ट्री में कारीगर था। रविवार देर शाम वह काम करने के बाद घर जाने के लिए पैदल सड़क पार कर रहा था कि अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग निकला। 45 वर्षीय अफजल की मौके पर मौत हो गई। घर खबर लगते ही कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक अफजल दिव्यांग था और उसकी शादी नहीं हुई थी। वह तीन भाइयों में बड़ा था। उधर, एक अन्य हादसे में ढवारसी निवासी गौरव व बाबू तथा बिजनौर जिले के चांदपुर था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.