अमरोहा, फरवरी 24 -- सैदनगली। संभल मार्ग पर थाना क्षेत्र के गांव ढक्का मोड़ में सोमवार शाम कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चालक सुब्हान पुत्र इंतजार व सादिक पुत्र शाहिद निवासी गलसुआ बुरी तरह घायल हो गए। दोनों युवक सैदनगली से खाने का सामान लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिस की मदद से घायलों को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हुए हैं। कैंटर गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...