संभल, फरवरी 9 -- क्षेत्र में आयोजित होने वाले पारंपरिक 'नेजा मेला' की अनुमति को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। धार्मिक नेजा मेला कमेटी ने नगर पालिका परिषद के खेल मैदान में मेला आयोजित करने की अनुमति के लिए याचिका दाखिल की है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अजीत कुमार और न्यायमूर्ति स्वरूपामा चतुर्वेदी की डबल बेंच कर रही है। नगर पालिका परिषद संभल की ओर से अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने पक्ष रखा। वहीं, वादी पक्ष के अधिवक्ता ने 29 जनवरी को दाखिल किए गए प्रतिवादी जवाब पर अपना पक्ष रखने के लिए समय मांगा है। नगर पालिका परिषद ने कोर्ट में तर्क दिया कि नेजा मेले से जुड़ा मामला निचली अदालत में विचाराधीन है, इसलिए अनुमति नहीं दी जा सकती। इस पर नेजा मेला कमेटी के अध्यक्ष शाहिद मसूदी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि वर्ष 2018 का जो मुकदमा बताया जा रहा है, वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.