संभल, जनवरी 9 -- नगर पालिका परिषद ने दिसंबर माह तक कुल 2 करोड़ 80 लाख रुपये की वसूली की है, जबकि चालू वर्ष का लक्ष्य 6 करोड़ 54 लाख रुपये रखा गया है। इसका मतलब है कि अभी भी बड़ी राशि वसूलनी बाकी है। नगर पालिका के आंकड़ों के अनुसार अब तक की वसूली में गृहकर से लगभग 1 करोड़ 39 लाख रुपये और जलकर से करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। दिसंबर माह में विशेष प्रयासों के चलते अकेले 22 लाख रुपये की अतिरिक्त वसूली दर्ज की गई, जिससे प्रशासन को कुछ राहत मिली है। इसके बावजूद नगर पालिका क्षेत्र में कुल 3 करोड़ 74 लाख रुपए बकाया चल रहे हैं। नगर क्षेत्र में कुल 35,996 भवन दर्ज हैं, जिनमें 32,546 आवासीय और 3,450 अनावासीय भवन शामिल हैं। इसके अलावा नगर में 1,996 खाली प्लॉट भी चिन्हित किए गए हैं, जिनसे भविष्य में कर वसूली की संभावनाएं बढ़ेंगी। पालिका प...