हल्द्वानी, जून 3 -- 'ऑपरेशन सिंदूर' की लोकप्रियता का साइबर अपराधी फायदा उठाने की फिराक में हैं। सेना व सशस्त्र बलों के नाम पर चंदा मांगने के साथ लोगों के खातों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (साइबर) ने इससे बचने के लिए लोगों को अलर्ट किया है। स्पेशल टास्क फोर्स की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार, साइबर अपराधी सशस्त्र बलों व सेना के नाम पर विभिन्न प्रकार के मैसेज और कॉल कर लोगों को झांसा देते हुए चंदा मांग रहे हैं। अज्ञात फाइलें और लिंक भेजकर भी ठगी की जा रही है। इस पर सीओ (साइबर) हल्द्वानी सुमित पांडे कहते हैं कि सेना, अर्धसैनिक बल या कोई भी सरकारी संस्थान कभी भी सोशल मीडिया या मैसेज के माध्यम से चंदा नहीं मांगते। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान स्रोत से प्राप्त संदेश, एपीके फाइल या लिंक पर क्लिक न करें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.