संभल, फरवरी 21 -- संभल से गवां को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क बुरी तरह जर्जर हो चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में फंसकर गिर रहे हैं, जबकि ई-रिक्शा और छोटे चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो जा रहे हैं। बरसात या पानी भरने की स्थिति में गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले व्यापारी, छात्र-छात्राएं और नौकरीपेशा लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सड़क की खराब हालत के कारण जाम की स्थिति भी बन जाती है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त समय और ईंधन खर्च करना पड़ रहा है। ग्रामीणों और वाहन चालकों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.