संभल, फरवरी 2 -- संभल-गजरौला रेलवे लाइन के विस्तारीकरण की मांग को लेकर लंबे समय से सामाजिक संगठनों और शहरवासियों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। क्षेत्र के विकास और यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस मांग को कई बार जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों के समक्ष रखा गया। सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने रेलवे विस्तारीकरण के लिए बजट आवंटन की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड ज्ञापन भेजकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था। लोगों को इस बार के केंद्रीय बजट से काफी उम्मीदें थीं कि संभल-गजरौला रेलवे विस्तारीकरण को इसमें शामिल किया जाएगा। लोगों का मानना था कि इस परियोजना के शुरू होने से संभल, गजरौला और आसपास के क्षेत्रों के व्यापार, उद्योग और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यात्रियों को आवागमन में भी सुविधा होगी। हालांकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.