नई दिल्ली, मई 5 -- यूपी के संभल प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा कसा है। छात्रों पर निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने और चुनिंदा दुकानों से खरीदने के लिए मजबूर करने वाले संभल के 33 नामी स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएम डॉ. राजेन्द्र पैसिया ने हर स्कूल पर एक- एक लाख का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश शुल्क विनियमन अधिनियम, 2018 के तहत की गई है। जांच में सामने आया कि स्कूलों ने एनसीईआरटी की जगह निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें चल रही थीं और अभिभावकों को विशेष दुकानों से इन्हें खरीदने के लिए मजबूर किया था। शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही कई अभिभावकों ने शिकायत की थी कि कई स्कूल एनसीईआरटी की जगह निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने को बाध्य कर रहे हैं। इसके बाद डीएम के निर्देश पर एसडीएम डॉ. वंदना मिश्रा और डीआईओएस श्यामा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.