संभल, मार्च 30 -- विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में शनिवार को जिला विज्ञान क्लब मुरादाबाद द्वारा मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज मुरादाबाद में आयोजित की गई। जिसमें संभल के जवाहरलाल मेमोरियल नगर पंचायत इंटर कॉलेज सिरसी के छात्र शिवांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल बहजोई के छात्र अर्पित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे छात्रों को नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा जिला समन्वयक मुरादाबाद, मनोज प्रभाकर जिला विज्ञान क्लब, नवनीत कुमार उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.