संभल, फरवरी 20 -- थाना बहजोई क्षेत्र के गांव पंवासा निवासी एक युवक की दिल्ली में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव पंवासा निवासी सुनील वाल्मीकि (26) पुत्र राम किशोर दिल्ली के एक निजी अस्पताल में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्य करता था और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, वह वोट बनवाने के लिए फॉर्म सही कराने गांव आ रहा था। दिल्ली से निकलने के कुछ ही देर बाद हाईवे पर उसकी बाइक को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान सुनील ने दम तोड़ दिया। मृतक की ...