संभल, मार्च 22 -- संभल को धार्मिक और पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को संभल कल्कि देव तीर्थ समिति और कल्कि त्रिनेत्र समिति की तीसरी बैठक तहसील सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने की, जिसमें नगर के प्राचीन 68 तीर्थ और 19 कूपों के जीर्णोद्धार पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में गौरी सहाय मंदिर के बंद पड़े कुएं को पुनः खुलवाने का निर्णय लिया गया। समिति के पदाधिकारियों ने इसकी आवश्यकता जताई, जिसके बाद जिलाधिकारी ने पालिका और ब्लॉक अधिकारियों को इसके सौंदर्यीकरण व पुनरुद्धार के निर्देश दिए। अब तक प्रशासन 87 में से संभल के 58 तीर्थों और कूपों की खोज पूरी कर ली है, शेष स्थानों की खोज भी तेज कर दी गई है। डीएम ने भरोसा दिलाया कि एक-दो माह में सभी तीर्थ और कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.