संभल, दिसम्बर 28 -- संभल। श्री श्री 68 तीर्थ 19 कूप कीर्तन सेवा संघ द्वारा रविवार को जीर्णोद्धार उपरांत पावन कुरुक्षेत्र मंदिर में भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। संघ ने संभल की पावन भूमि पर स्थित 68 तीर्थों एवं 19 कूपों पर क्रमवार संकीर्तन करने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम की शुरुआत शहर के मोहल्ला शहजादी सराय से निकाली गई पदयात्रा के साथ हुई। श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए कुरुक्षेत्र मंदिर पहुंचे जहां विधिवत संकीर्तन आरंभ हुआ। संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और भक्ति भाव से धर्म लाभ प्राप्त किया। संकीर्तन के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि आगे भी सभी तीर्थ स्थलों पर इसी प्रकार संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.