नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- नवरात्रि की सप्तमी पर हवन-पूजन के लिए संभल की शाही जामा मस्जिद पहुंचे आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा से जुड़े यह लोग दिल्ली से यहां पहुंचे थे। जुमे की नमाज के कारण यहां पहले से पुलिस सतर्क थी। ऐसे में मस्जिद से पहले ही बैरिकेडिंग पर रोककर गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि इन लोगों ने पहले भी इस तरह का प्रयास किया गया था। संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि जुमे की नमाज के कारण पुलिस यहां पहले से सतर्क थी। ऐसे में विवादित स्थल से सौ मीटर पहले बैरिकेडिंग भी लगाई गई थी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच एक गाड़ी से छह लोग विवादित स्थल की ओर जाते दिखे तो उन्हें रोककर पूछताछ की गई। पता चला कि यह लोग विवादित स्थल पर हवन और पूजा-अर्चना करना चाहते थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.